फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से सामूहिक दुष्कर्म व वीडियो वायरल मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने के मामले में पथरी पुलिस ने एसएसपी की फटकार के बाद पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का सोते समय युवक ने अपहरण किया। इसके बाद स्कूल में ले जाकर पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना का वीडियो वायरल कर दिया था। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी थी। मगर पथरी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़िता ने एसएसपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई थी।
एसएसपी ने पथरी पुलिस को फटकार लगाई तो पुलिस नींद से जागी और मंगलवार केे इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता नें एक कांग्रेस विधायक के दबाव में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद से यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर पांच युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में उनके संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें