फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालापुर के पूर्वी नाथ नगर में हुई विवाहिता कोमल की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मायके पक्ष ने दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप जड़ते हुए पति, देवर और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पूरे मामले की जांच सीओ सदर आयुष अग्रवाल को सौंपी गई है। इधर, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पेशे से मोबाइल फोन व्यवसायी विपिन कुमार की पत्नी ने घर में दुपट्टे के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त घर पर उसका चार साल का बेटा मौजूद था। बेटे के रोने बिलखने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे थे और तब महिला का शव फंदे पर झूलता हुआ मिला था। देर शाम मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मेरठ से यहां पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज की खातिर हत्या कर देने का आरोप जड़ा। मृतका के पिता मूलचंद निवासी अमैडा आदीपुर मेरठ यूपी ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी बेटी की शादी एक फरवरी 2013 को हुई थी। शादी के बाद से दहेज में चार लाख की मंाग शुरू कर दी गई थी और दो लाख की रकम भूखंड खरीदने के लिए दे भी दिए थे। वह दो लाख की मांग लगातार कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी की हत्या कर दी गई। एसएसआई विकास भारद्वाज ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति विपिन कुमार उर्फ देवराज, देवर नीरज और ससुर प्रीतम सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें