फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: धोखाधड़ी कर भूमि हड़पने के आरोप में महिला सहित दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेठपुर गांव निवासी ग्रामीण ने खाली पड़ी भूमि का बैनामा कराने का लगाया आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लक्सर। धोखाधड़ी कर एक ग्रामीण की भूमि हड़पने का मामला सामने आया है। ग्रामीण ने महिला सहित दो आरोपियों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लक्सर कोतवाली के सेठपुर गांव निवासी अनिल कुमार ने तहरीर में बताया कि सेठपुर गांव में उनकी पैतृक भूमि है। आपसी सहमति से उनकी भूमि का परिवार में बंटवारा हुआ था। अनिल के अनुसार उसके चाचा ने रीना देवी निवासी ग्राम खड़ंजा कुतुबपुर को वर्ष 2012 में एक प्लाॅट बेचा था। इससे सटी हुई उसकी भूमि है जो पारिवारिक बंटवारे में उसके हिस्से आई है जिसपर वह काबिज है।
विज्ञापन

आरोप है कि रीना देवी और आरोपी जोध सिंह निवासी लक्सर ने कूटरचना कर उनकी खाली पड़ी भूमि का बैनामा रास्ते के तौर पर करा लिया। इसके बाद रीना देवी ने उक्त भूमि का बैनामा नौ फरवरी 2024 को जोध सिंह के नाम कर दिया। पूर्व में हुए बैनामे में इसका जिक्र नहीं था।
विज्ञापन

ग्रामीण ने आरोपियों पर धोखाधड़ी कर अपनी भूमि हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें