फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मैकेनिक पर कैंची से हमला करने पर पांच पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर में झगड़े में बीच-बचाव करने पर बाइक मैकेनिक पर कैंची से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। घायल का जौलीग्रांट में उपचार चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अनुज कुमार निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर ने शिकायत देकर बताया कि उसका भाई पुनीत उर्फ मांगा 29 मई की रात दुकान बंद कर सामान खरीदने जा रहा था। ज्वालादास आश्रम के पास गौरव से कुछ लोग मारपीट कर रहे थे। जब पुनीत ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो अभिषेक उर्फ पहाड़ी, मनमोहन सिंह व तीन अज्ञात लोगों ने उससे भी मारपीट शुरू कर दी। तभी अभिषेक ने पास के एक सैलून से कैंची उठाकर जान से मारने की नियत से पुनीत पर हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें