फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सत्यापन न कराने पर पांच मकान मालिकों पर 50 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पांच मकान मालिकों पर 50 हजार का जुर्माना लगाया है। साथ ही 15 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर ज्वालापुर के पीठ बाजार, लोधामंडी के आसपास रहने वाले बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए तड़के अभियान चलाया गया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीमों ने बाहरी व्यक्तियों, फड़, ठेली, रेहड़ी, कबाड़ बीनने वाले व कबाड़ की दुकान पर काम करने वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। इस दौरान 15 लोग अपने दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके बाद पुलिस अधिनियम के तहत चालान करते हुए 3750 रुपये वसूल किए।
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि 200 व्यक्तियों का मौके पर सत्यापन किया गया है। मकान मालिकों ने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर धारा 83 पुलिस अधिनियम में पांच चालान किए गए, जिन पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें