फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का उत्पीड़न करने वाले शिक्षक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर की छात्रा का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने वाले एक इंटर कालेज के शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जबकि इससे पहले नगर आयुक्त एवं स्कूल प्रबंधक ने शिक्षक को ढाई महीने की जांच के बाद निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

बीते 22 अगस्त को इंटर में पढ़ने वाली की एक छात्रा ने एक शिक्षक पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए प्रधानाचार्य को साक्ष्य सहित शिकायत दर्ज कराई थी। प्रधानाचार्य ने शिक्षक से स्पष्टीकरण लेने के साथ ही स्कूल प्रबंधक एवं नगर आयुक्त को अवगत कराया था। नगर आयुक्त ने जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी की रिपोर्ट के बाद बुधवार को आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया था। जबकि शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। प्रधानाचार्य की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें