फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि एक साल पहले बहन की शादी में दीपक निवासी ग्राम झिडियान ग्रंट थाना भगवानपुर से मुलाकात हुई थी। इसके बाद उसने प्रेम जाल में फंसा लिया। एक दिन मिलने के लिए बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इसके बाद कलियर क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया।
आरोप लगाया कि होश में आने शादी करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद फिर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब भी युवती ने शादी का दबाव बनाया। तभी उसने साफ इन्कार कर दिया। कुछ समय पहले युवती ने फिर से शादी करने का दबाव बनाया। शादी न करने पर पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी। आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें