पुलिसकर्मियों के परिवार की महिलाओं व महिला पुलिसकर्मी को कार चलाने का प्रशिक्षण देते हुए ।
- फोटो : HARIDWAR
पुलिसकर्मियों के परिवार की महिलाओं व महिला पुलिसकर्मी को अब कार चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। कार चलाने का प्रशिक्षण 12 दिन तक चलेगा। बुधवार को छह महिलाओं को कार चलाने का प्रशिक्षण दिया गया।
उत्तराखंड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन (यूपीडब्लूडब्लूए) की हरिद्वार शाखा की अध्यक्ष लता रावत के निर्देश के बाद पुलिस लाइन रोशनाबाद में 12 दिवसीय मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों के परिवार की महिलाओं व महिला पुलिसकर्मियों को कार चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुधवार को पहले दिन छह महिलाओं को कार चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। अध्यक्ष लता रावत ने कहा कि आज के परिदृश्य व जन-जीवन की भागदौड़ में पुलिस कर्मी अपने परिवार के लिये कम समय दे पाते हैं। लगभग घर के सभी कार्यों में महिलाएं ही योगदान देती हैं। इसी क्रम में उपवा द्वारा कुछ अलग किया जा रहा है।