फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोक्षदायिनी में श्रद्धालुओं के सैलाब ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा पर मोक्षदायिनी मां गंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। हरकी पैड़ी समेत सभी प्रमुख घाट श्रद्धालुओं से खचाखच भरे रहे। सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने मां गंगा का पूजन कर दुग्धाभिषेक किया और ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर भिक्षुकों को भोजन कराया। वहीं मंदिरों में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

बैसाख मास में बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। अधिकतर श्रद्धालु शनिवार को ही परिवार समेत हरिद्वार पहुंच गए थे। सोमवार तड़के ही लोग हरकी पैड़ी समेत सुभाष घाट, मालवीय द्वीप घाट, कांगड़ा घाट, शिवघाट, सुभाष घाट, बिरला घाट, ऋषिकुल घाट, गोविंदपुरी घाट प्रेमनगर आश्रम घाट पर स्नान के लिए पहुंचने लगे थे। हरकी पैड़ी पर शाम को गंगा आरती के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। स्नान-ध्यान का कार्य समाप्त करने के बाद श्रद्धालु मां मनसा देेवी, माया देवी, सुरेश्वरी देवी, चंडी देवी, शीतला माता मंदिर व दक्ष प्रजापति मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। नोडल अधिकारी बनाए गए एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह लगातार घाटों पर पहुंचकर निरीक्षण करते नजर आए। वहीं मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। बीडीएस टीम के साथ ही डॉग स्क्वाड की टीम चेकिंग करती हुई नजर आई।
बाजारों में खरीदारों की रही भीड़
बाजारों में खरीदारी के लिए यात्रियों की भीड़ नजर आई। यात्रियों ने अपर रोड, मोती बाजार, बड़ा बाजार, ठंडा कुआं बाजार, विष्णुघाट बाजार में पहुंचकर जरूरत के सामान की खरीदारी भी की। यात्रियों की भीड़ को देखकर दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए नजर आए। वहीं शहर की पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग, पंतदीप पार्किंग, गड्ढा पार्किंग, मायादेवी पार्किंग भी फुल रही। पार्किंग में अपने वाहन को पार्क करने के लिए चालक इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें