फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: साले की हत्या की फिराक में घूम रहा जीजा तमंचे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार/श्यामपुर। श्यामपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट बाइक सवार युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ससुराल पक्ष से नाराज है और साले की हत्या करने के लिए नगीना जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, चारधाम यात्रा के मद्देनजर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर श्यामपुर एसओ नितेश शर्मा टीम के साथ गौरीशंकर पार्किंग तिराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बिना नंबर प्लेट की बाइक सवार को संदिग्ध लगने पर रोकने का प्रयास किया। उसने बाइक तेज गति से भगाने लगा। पीछा कर घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।
एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम रौक्सी निवासी ग्राम भगवानपुर प्रताप मिलक थाना नगीना देहात रायपुर जिला बिजनौर बताया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ढाई साल पहले उसने दूसरे समुदाय की नगीना निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था। उसकी एक साल की बेटी भी है। वह हरिद्वार के गोविंदपुरी स्थित एक होटल में काम करता है। प्रेम विवाह को लेकर उसके ससुराल पक्ष नाराज है और उसका साला इसी बात से दुश्मनी रखता है। इसलिए उसकी हत्या के इरादे से वह अपनी ससुराल नगीना जा रहा था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें