फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन: 74 मकान मालिकों पर गिरी गाज, 7.40 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रविवार को ज्वालापुर और सिडकुल क्षेत्र में पुलिस ने सत्यापन नहीं कराने वाले मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की। बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 74 मकान मालिकों पर 7.40 लाख का जुर्माना लगाया गया है। 267 लोगों का मौके पर ही सत्यापन किया गया। सभी को सत्यापन कराने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सीओ ज्वालापुर अविनाश वर्मा, कोतवाल अमरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के साथ टीमों ने रविवार सुबह पांच बजे से सब्जी मंडी, सराय, हरिलोक तिराहा समेत आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। किरायेदार, घरेलू नौकर, फल-सब्जी विक्रेता, ठेली-रेहड़ी लगाने वालों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों का सत्यापन किया। अभियान के दौरान 165 व्यक्तियों का मौके पर सत्यापन किया गया। सत्यापन न कराने वाले 31 मकान मालिकों और मंडी में आढ़तियों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 31 का प्रत्येक पर 10-10 हजार कुल 3.10 लाख का जुर्माना लगाया। 81 पुलिस एक्ट में 70 संदिग्ध व्यक्तियों के चालान कर 17,500 का जुर्माना वसूला। संदिग्ध वाहनों के 14 चालान कर 7000 का अर्थदंड वसूल किया।
सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि रावली महदूद में किरायेदारों के सत्यापन के लिए अभियान चलाते हुए 102 मकानों का सत्यापन किया गया। किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 43 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 लाख 30 हजार के जुर्माने की कार्रवाई की गई। साथ ही आमजन को किरायदारों का सत्यपान कराने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें