फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा ने नाबालिग साली से की दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग साली को बहला फुसलाकर रिश्ते के एक जीजा ने उसे होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। मामले में हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र की एक बस्ती के रहने वाले व्यक्ति ने रविवार शाम कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। बेटी को साथ लेकर पहुंचे व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी को रिश्ते के जीजा ने कनखल क्षेत्र में हाईवे से सटे एक होटल में बहाने से बुलाया था। जब उसकी बेटी पहुंची तब उसके जीजा ने उसके संग दुष्कर्म करना चाहा, लेकिन बेटी के शोर मचा देने पर वह ऐसा नहीं कर सका। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में दीपांशु पुत्र मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता के पिता की ओर से इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता के मामा की बेटी का प्रेम विवाह डेढ़ साल पहले दीपांशु से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें