फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: साले ने अपने रिश्तेदारों के साथ जीजा को डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में साले ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने जीजा को डंडों से पीट दिया। मारपीट में उसके सिर और आंखों में चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हितेश पुत्र बाबू सिंह निवासी हेत्तमपुर रोशनाबाद थाना सिडकुल ने पुलिस को बताया कि 13 जुलाई की दोपहर वह अपनी पत्नी रूपा, भतीजे मोहित, विशाल के साथ मकान का सामान शिफ्ट कर रहे थे। तभी उनका साला जोनी निवासी कुंडा खुर्द थाना नूरपुर जिला बिजनौर और उसके साले मनीष व निखिल ने आते ही पारिवारिक मामलों को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी।

आरोप है कि तीनों ने मिलकर डंडों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसके सिर और आंख में चोटें आई। जाते हुए सभी ने उसे व पत्नी को जान से मार देने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें