हरिद्वार। जिला अस्पताल की मोर्चरी से शव को दूसरे राज्य में ले जाने पर एंबुलेंस चालक आपस में भिड़ गए। आरोप है कि पैसे ज्यादा-कम मांगने पर आपस में विवाद हुआ। इसके बाद दोनों गुट कोतवाली भी पहुंचे। आरोप है कि आए दिन पैसे अधिक मांगने पर विवाद होता रहता है।
जिला अस्पताल की मोर्चरी में आने वाले शवों को एंबुलेंस से ले जाया जाता है। गंगा में डूबे हुए एक व्यक्ति का शव ले जाने पर कुछ एंबुलेंस चालक बुधवार की शाम आपस में भिड़ गए। एक ने ज्यादा पैसे बताए तो दूसरे ने कम। इस बात पर उनके में मारपीट तक की नौबत आ गई। वहीं, कोतवाल रितेश शाह का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।