दूसरे ओमा रानी तांगड़ी मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 में पूल-बी का तीसरा लीग मैच ऋषि क्रिकेट एकेडमी हरिद्वार और ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी देहरादून के बीच खेला गया जिसमें ब्राइट फ्यूचर एकेडमी ने 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की।
केएलसीए ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में ऋषि क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.1 ओवर में सिर्फ 75 रन बनाए। टीम की ओर से दीपक सैनी और उत्कर्ष बिष्ट ने 22-22 रन का योगदान दिया। ब्राइट फ्यूचर के लिए अवी चमोली और अंगद ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी देहरादून ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 29.2 ओवर में केवल एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में प्रज्ज्वल पंवार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 रन और आहन तोमर ने 16 रन बनाए। ऋषि एकेडमी की ओर से एकमात्र विकेट प्रिंस ठाकुर ने लिया।
मैन ऑफ द मैच अवी चमोली, फाइटर ऑफ द मैच दीपक सैनी, इंप्रसिव प्लेयर ऑफ द मैच प्रज्ज्वल पंवार, मैच की अंपायरिंग अश्विनी मौर्य और विकास ने की। अब शनिवार को पूल-बी का चौथा लीग मैच नाइन टी नाइन क्रिकेट एकेडमी हरिद्वार और ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी देहरादून के बीच खेला जाएगा।