फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पुलिस ने दिया दिवाली गिफ्ट, गुम हुए 32 मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

विज्ञापन
सिडकुल थाने में लोगों को मोबाइल फोन लौटाते पुलिस अ​धिकारी । संवाद
विज्ञापन
सिडकुल पुलिस ने दीपावली से पहले ऑपरेशन रिकवरी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए खोए हुए 32 मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत सिडकुल पुलिस टीम ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से इन फोनों को ट्रैक किया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन स्थानीय निवासियों और सिडकुल की कंपनियों में कार्यरत बाहरी राज्यों के कर्मचारियों के थे। पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों के चेहरे खिल उठे जिन्होंने अपने फोन मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई को दीपावली का स्पेशल गिफ्ट बताया। पुलिस ने बताया कि नवरात्र के दौरान भी 70 मोबाइल ढूंढकर लौटाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें