फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: छोटी नहर में मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में छोटी नहर में महिला का शव मिला। 15 से 20 दिन पुराने बताए जा रहे शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। मृतिका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की शाम को छोटी नहर में पानी सूखने के बाद एक महिला का शव लोगों ने पड़ा देखा। इसके बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर कनखल थाने से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। आस-पास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। बताया गया कि शव करीब 15 से 20 दिन पुराना है। थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें