फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar : युवक ने सास और साले को बुलाकर गोली मारी...दोनों गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; आरोपी दामाद फरार

Fri, 02 May 2025 02:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार

सार

आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से अफरा तफरी मच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों के परिवार की महिला और उसके बेटे को दामाद ने घर बुलाकर गोली मार दी, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से अफरा तफरी मच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि की है। जब तीर्थ पुरोहित पराग चाकलान निवासी देवतान मोहल्ला ने कोई बहाना बनाकर पास के ही मोहल्ले में रहने वाली अपनी सास सरिता शर्मा और साले पारस शर्मा को घर बुलाया। 

आरोप है कि कैमरे बंद करने के बाद असलहे से दोनों पर फायर कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। बताया गया कि घटना के वक्त पराग की पत्नी घर में थी। जब उसने गोली चलने की आवाज सुनी तो शोर मचा दिया। लोगों के एकत्र होने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


घायलों को आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों का फिलहाल उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें