फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबलों के सर पर सजी नीली कैप

Fri, 19 May 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
     
विज्ञापन

हरिद्वार पुलिस के कांस्टेबल अब अलग से ही नजर आ रहे हैं। अब उनकी कैप बदल गई है। अब तक पुलिस के जवान और अधिकारी एक ही जैसी कैप लगाते थे। प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने कांस्टेबल के लिए गाढ़े नीले रंग की नई कैप लागू कर दी है। पुलिस लाइन से किट के अंदर ही हर कांस्टेबल को ये कैप मिल रही है।

अभी तक उत्तराखंड पुलिस में गोल कैप का ही चलन है। आईपीएस, पीपीएस की कैप पर अशोक स्तंभ होता है लेकिन आईपीएस की कैप पर नीले रंग से आईपीएस लिखा होता है। इंस्पेक्टर, दारोगा से लेकर कांस्टेबल तक की टोपी पर केवल उत्तराखंड पुलिस ही लिखा होता है और उनकी टोपी एक सी ही होती है। अब पुलिस मुख्यालय ने कांस्टेबल के लिए नई कैप जारी कर दी है। ये कैप दिखने में आकर्षक है और खास बात ये है कि यह कैप धूप से भी बचाती है। ये ब्रांडेड कंपनी की कैप की तरह ही है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि पीएचक्यू के निर्देश पर अब यह कैप हर कांस्टेबल को पुलिस लाइन को किट में दी जा रही है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार पहले भी जारी हुई थी कैप       
वर्ष 2011 में भी तब पुलिस कप्तान रहे केवल खुराना ने काले रंग की कैप जारी की थी, लेकिन तब प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने उस पर पाबंदी लगा दी थी। उस कैप पर शेर का निशान बना हुआ था और काले रंग की थी। इस बार जारी हुई कैप पर उत्तराखंड पुलिस लिखा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें