फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले गुब्बारों को हवा में छोड़कर होगा विरोध

Wed, 13 Apr 2016 12:35 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। युवा कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरिद्वार आगमन का विरोध करने की रणनीति तैयार कर ली है। प्रदेश प्रभारी मनीष ठाकुर के निर्देश पर हुई बैठक में सभी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की ओर से दिए गए सुझावों पर विरोध की पूरी कार्ययोजना तैयार की गई। इसके लिए कई जगह विरोध को टीमें अलग-अलग खड़ी होगी। जो काले झंडे, काले गुब्बारे हवा में उड़ाकर विरोध करेंगे। प्रदेश प्रभारी इस अवधि तक हरिद्वार में ही रहेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को रोड धर्मशाला में युवा कांग्रेस की बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी मनीष ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र व संविधान की हत्या करने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हरिद्वार पहुंचे पर विरोध किया जाएगा। भाजपा ने धनबल के आधार पर जनता की चुनी हुई सरकार को गिराकर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया है। उन्होंने सभी को मजबूती के साथ खड़ा होकर अपनी ताकत का एहसास कराने को आह्वान किया। लोकसभा क्षेत्र प्रभारी मनोज कुकरेती और लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामविशाल देव ने कहा कि युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन को सफल बनाएंगे। विरोध के लिए करीब डेढ़ हजार युवा एकत्रित होंगे। कहां-कहां पर विरोध प्रदर्शन होगा, इसके लिए मंथन किया जा रहा है। प्रदेेेेश महासचिव साहिल राणा ने बताया कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता नेहरू युवा केंद्र पर एकत्रित होकर चंद्रचार्य चौक पर पहुंचकर अमित शाह का विरोध करेंगे। इस अवसर पर तनवीर कुरैैशी, नसीम अंसारी, आरिफ अंसारी, दीपक कश्यप, चौधरी रूप सिंह, विक्रम नेगी, मनोज त्यागी, रवि तोमर, रवि साजिद,  विक्रांत नेगी, सागर बिष्ट, सौरभ कंडवाल, समीर मलिक, अरशद ख्वाजा, जितेंद्र सिंह, नितिन कौशिक, खुर्शीद आलम, नौशाद पुंडीर, दिनेश पुंडीर, गौरव चौहान आदि मौजूद थे।
----------------------
युवा कांग्रेस करेंगी विरोध प्रदर्शन
प्रदेश प्रभारी मनीष ठाकुर ने पत्रकारों से बताया कि अमित शाह का विरोध प्रदर्शन युवा कांग्रेस कर रही है। कांग्रेस कमेटी की ओर से केवल सपोर्ट किया जा रहा है। कहा कि शीघ्र ही जनपद में युवा सम्मेलन होगा, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे। इसके अलावा अन्य भी कार्यक्रम किए जाने है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें