ाजयुमो के जिलाध्यक्ष सागर गोयल पदाधिकारियों के साथ तुलसी के पौधे वितरण करते हुए।
- फोटो : HARIDWAR
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते को भाजयुमो के पदाधिकारियों ने तुलसी के पौधे वितरित किए। उन्होंने हरिद्वार में कई स्थानों पर सामूहिक तौर पर तो कुछ स्थानों पर घर-घर जाकर पौधे दिए। उन्होंने लोगों को तुलसी के फायदे भी बताए।
बुधवार को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सागर गोयल के नेतृत्व में तुलसी के पौधे वितरित किए। सागर गोयल ने कहा कि तुलसी सर्दी-खांसी से लेकर कई बड़ी और भयंकर बीमारियों में लाभकारी होती है। आयुर्वेद में तुलसी के पौधे के हर भाग को स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद बताया गया है। जिला उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि घर में कम से कम एक तुलसी का पौधा जरूरी है। इसलिए घर-घर जाकर तुलसी के पौधों का वितरण किया जाएगा। उन्होंने लोगों को तुलसी की पत्तियां के उपयोग को आवश्यक बताया। कहा कि घरों में रहने से या अन्य कारणों से लोगों में तनाव बढ़ने लगा है। शोध में साबित हो चुका है कि तुलसी की पत्तियों के सेवन से तनाव कम होता है। इस मौके पर अभिषेक चौधरी, अजय चौहान, अंकुर, आशीष, गर्व, ऋषभ, अनमोल, दीपक, मनीष, चर्चित, विकास, कार्तिक गुप्ता, विजय राठी, आयुष जोशी आदि शामिल हुए।