फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया के लिए किसानों का हंगामा

विज्ञापन
बादशाहपुर में यूरिया खाद लेने के लगी किसानों की भीड़ । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
बादशाहपुर में बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति में बुधवार को यूरिया खाद लेने को लेकर किसानों में आपाधापी मची रही। जब कई किसानों को खाद नहीं मिला तो उन्होंने हंगामा कर दिया। इस दौरान कई किसानों ने सहकारी समिति के कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की भी की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर हंगामा करने वाले लोग मौके से भाग निकले। पुलिस आधे घंटे तक सहकारी समिति में डटी रही और मौके पर मौजूद किसानों को शारीरिक दूरी का पालन करने की हिदायत दी। पुलिस के जाने के बाद दोबारा फिर से किसानों ने खाद लेने के लिए हंगामा कर दिया। पिछले एक माह से सहकारी समिति यूरिया खाद नहीं है। सप्ताह में जब भी सहकारी समिति पर यूरिया खाद का ट्रक पहुंचता है। किसान खाद के लिए हंगामा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें