फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी धमकी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

Tue, 27 Sep 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा को पाकिस्तान के लाहौर से धमकी आई है। फेसबुक एकाउंट पर आई धमकी को लेकर भाजपा में आक्रोश है। फेसबुक पर लाहौर निवासी इलियास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए नरेश शर्मा को देख लेने की धमकी दी है।

धमकी के विरोध में भाजपा मध्य हरिद्वार मंडल के कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर एकत्रित होकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नरेश शर्मा ने कहा कि ऐसी धमकियों से वह डरने वाले नहीं है। मंडल महामंत्री रवि जैसल और सौरभ शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने  की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


मंडल उपाध्यक्ष वियज गवाड़ी, राकेश नौटियाल, विभाग संयोजिका प्रियव्रत गुप्ता, मंडल मंत्री अमोली ने कहा कि इस संबंध में एसएसपी से मुलाकात की जाएगी।
इस अवसर पर गुलशन शर्मा, पार्थ दूूबे, यश लालवानी, विकास तिवारी, नितिन वालिया, असीम वालिया, आशीष शर्मा, मनीष लखानी, पवन दबोडिया, आशीष शर्मा, सुमित चौधरी, प्रांचल त्यागी, आशीष पाठक, पवन कुमार, धर्मेंद्र भारद्वाज, आशीष धीमान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन
पथरी(ब्यूरो)। गांव बादशाहपुर में मंगलवार को नेहरू इंटर कालेज के सामने हरिद्वार-  लक्सर मार्ग पर कांग्रेसियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद कैंडल मार्च निकाला गया।  कैंडल मार्च में कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सुशील चौहान, इरशाद अली,  साधुराम चौहान, अमर सिंह नायक, धर्मेंद्र चौहान, आबिद हसन, नसीम अंसारी,  शराफत अली आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें