कांग्रेस पार्षद को भाजपा ज्वाइन करवाते शहरी विकास मंत्री मदन कोशिक साथ में अन्य।
- फोटो : HARIDWAR
पार्षद कैलाश भट्ट कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के देहरादून स्थित आवास पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी और कार्यकर्ता विरोधी नीतियों के चलते कार्यकर्ता और पार्षद पार्टी छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं केंद्र और राज्य सरकार की विकासवादी और कार्यकर्ताओं के सम्मान देने वाली नीतियों से प्रभावित होकर लोग भाजपा का हाथ थाम रहे हैं। भाजपा के महामंत्री चंद्रकांत पांडे ने दावा किया कि अभी और कई कांग्रेस पदाधिकारी संपर्क में हैं जो जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पांडे ने कहा कि भाजपा परिवार में सभी के हितों का ख्याल रखा जाता है। पार्षद कैलाश भट्ट ने कहा कि महानगर कांग्रेस, मेयर अनीता शर्मा और उनके पति कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं कर पाते हैं। वार्ड पार्षद अपने वार्डों की समस्याओं से जूझ रहे हैं। केवल बयानबाजी कर कार्यकर्ताओं को गुमराह करने का काम किया जा रहा है।