फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने मनाया जनऔषधि दिवस, किया सम्मानित

विज्ञापन
जनऔषधि दिवस पर केंद्र संचालक को माला पहनाते भाजपा के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हरिद्वार में भी जनऔषधि दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक स्थित जनऔषधि केंद्र संचालक हिमांशु सैनी और जगजीतपुर बस अड्डे स्थित जनऔषधि केंद्र संचालक सरदार अशोक सिंह को सम्मानित किया।
विज्ञापन

अभियान के संयोजक और भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में जनऔषधि केंद्र खोलने की अनूठी और जन कल्याणकारी पहल शुरू की। केंद्रों से जेनेरिक दवाएं बाजार मूल्य से सस्ती आम लोगों को उपलब्ध हो रही हैं। सह संयोजक अनामिका शर्मा और लव शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में बीते सात सालों में ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। अटल आयुष्मान योजना में पांच लाख रुपये का बीमा लाभ दिया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप लोगों को सस्ती और प्रभावी औषधि मिल रही है। इस दौरान नागेंद्र राणा, संजय सिंह, सूबे सिंह, बसंत सैनी, मनोज चौहान, अजय बबली, अमित शास्त्री, सुरेंद्र कुमार शर्मा, अमित वालिया, कमल राजपूत, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें