फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहे : पालीवाल

विज्ञापन
भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन करते कांग्रेस के कार्यकर्ता । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चैक पर प्रदर्शन कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि सत्ता के मद में चूर भाजपा नेता लगातार मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी से महिलाओं के प्रति भाजपा की सोच उजागर हो गई है।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल व पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर की गई बंशीधर भगत की टिप्पणी से भाजपा का चरित्र जनता के सामने आ गया है। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडे और वरिष्ठ नेता नईम कुरैशी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में महिलाओं की तुलना देवियों से की जाती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने अपनी टिप्पणी से पूरी मातृशक्ति का अपमान किया है। मेयर अनीता शर्मा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, श्रमिक नेता राजवीर सिंह, पूर्व सचिव महेश प्रताप राणा ने कहा कि मातृशक्ति का अपमान कतई सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके प प्रदीप चौधरी, अंजू द्विवेदी, अशोक शर्मा, दिनेश वालिया, नीतू बिष्ट, यशवंत सैनी, रवि कश्यप, शैलेंद्र एडवोकेट, गुलबीर सिंह, पार्षद उदयवीर सिंह, इसरार अहमद, मेहरबान खान, राजीव भार्गव, अमन गर्ग, तहसीन अंसारी, जफर अब्बासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें