फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की पत्नी ने मांगी सुरक्षा

Tue, 26 Jul 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
सुरक्ष्‍ाा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। भाजपा और व्यापारी नेता मृदुल कौशिक और कांग्रेसी नेता सचिन बेनीवाल के बीच दो दिन पहले हुई मारपीट का मामला शांत नहीं हो रहा है। भाजपा नेताओं की मौजूदगी में मंगलवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए  भाजपा नेता मृदुल कौशिक की पत्नी नलिनी कौशिक ने कांग्रेसी नेता सचिन बेनीवाल और उनके साथियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर पर पहले एसएसपी से मिलकर इंसाफ की मांग करने और उसके बाद भाजपा जिला मुख्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री  हरीश रावत पर हमलावरों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।   
विज्ञापन

नलिनी कौशिक ने कहा कि उनके पति का झगड़ा क्यों और किसके साथ हुआ इससे उनके परिवार का कोई संबंध नहीं है, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग उसके घर पर रात में  लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और परिजनों से अभद्रता की। इससे उनके घर परिवार में भय का माहौल है। उनके पति का दो दिन से पता नहीं है कि वह कहां हैं। उन्होंने कहा कि उसके पति के साथ किसी का झगड़ा होता है तो बाहर लड़ाई लड़ें। नलिनी कौशिक ने बताया कि जिस समय उनके घर पर 25-30 लोग पहुंचे तो उन्होंने 100 नंबर पर सूचना दी, लेकिन फोन रिसीव तक नहीं हुआ। विधायक मदन कौशिक के हस्तक्षेप के बाद ज्वालापुर कोतवाली पुलिस आई । उन्होंने आरोप लगाया कि  पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने परिवार को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की। मृद़ल के पिता रामकिशन शर्मा भी इस मौके पर मौजूद थे। दूसरी और कोतवाली प्रभारी डीएस रावत का कहना है कि इस मामले में अभी जांच की जा रही है जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें