फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: भाजपा किसान मोर्चा आभार रैली का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। फेरूपुर डिग्री कॉलेज में शनिवार को ग्रामीण कल्याणकारी समिति की ओर से भाजपा किसान मोर्चा आभार रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जिस तरह से विकास कार्य हो रहे हैं, इससे जनता में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ता जा रहा है। नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगपाल सिंह सैनी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वह उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र सिंह नेगी, भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राज्यमंत्री जयपाल सिंह चौहान, ग्रामीण कल्याणकारी समिति हरिद्वार के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कृष्णपाल चौहान, पंकज सैनी समेत कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें