फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने सैनी समाज को छला: साहब

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी ने कहा कि 21 साल से सैनी समाज जिस भाजपा को वोट देता आया है, उसी ने समाज की उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर को रुड़की में सैनी समाज की रैली होगी। इसमें तय किया जाएगा कि आगामी चुनाव में वोट किसे देना है।
विज्ञापन

प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए साहब सिंह सैनी ने कहा कि रैली का मकसद सैनी समाज को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सैनी समाज हरिद्वार जिले की सभी 11 सीटों पर हराने और जिताने की ताकत रखता है। इसके बाद भी समाज की हर स्तर पर उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि सैनी समाज में भाजपा के इस दोहरे व्यवहार को लेकर बेहद असंतोष है।
उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर को रुड़की में होने वाली रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल शामिल होंगे। ऑल इंडिया सैनी समाज के जिलाध्यक्ष करण सिंह सैनी ने कहा कि सैनी समाज के लोग कांग्रेस ज्वाइन करने की घोषणा करेंगे। इस मौके पर प्रेमचंद सैनी, ज्ञानेंद्र सैनी, इंजीनियर सुरेश चंद सैनी, चमन लाल सैनी, यशवंत सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें