फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया स्व. बडोनी का जन्मदिन

विज्ञापन
स्व. इन्द्रमणि बडोनी की जयंती पर आयोजित प्र्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक और अलग राज्य के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाले स्व. इंद्रमणि बडोनी का जन्मदिन लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया गया। इस शिक्षण संस्थानों में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय टांटवाला में स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी का जन्मदिन लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाते हुए हाईस्कूल के प्रभारी देवेंद्र कुशवाह एवं प्राथमिक विद्यालय टांटवाला के प्रधानाध्यापक घनश्याम सिंह ने उनके जीवन के बारे में छात्रों को बताया। उन्होंने कहा की अलग राज्य बनाने के लिए आंदोलन की शुरुआत करने वाले इंद्रमणि बडोनी उत्तराखंड के गांधी यूं ही नहीं कहा जाता है। पृथक राज्य के लिए उन्होंने तपस्या और त्याग किया।
इस मौके पर आयोजित कला प्रतियोगिता में नैंसी, रीता एवं मोहन ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में मनप्रीत प्रथम, रीता द्वितीय एवं सूरज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खेलकूद प्रतियोगिता बालिका वर्ग में लक्ष्मी, वैष्णवी, ललिता और बालक वर्ग में हरप्रीत, अमन ओर हर्ष ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में राजीव एवं जसप्रीत प्रथम रहे। कार्यक्रम में डॉ. शिवा अग्रवाल, महिपाल सिंह, रवि कुमार गोस्वामी, नम्रता कश्यप, हरदेव सिंह बिष्ट, मनील दत्त जोशी, दीपक बगासी, नरेंद्र सिंह कलुड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें