श्यामपुर। थाना क्षेत्र में हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शनिवार की सुबह हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर एक कार चालक ने बाइक पर सवार होकर जा रहे पति-पत्नी को टक्कर मार दी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल मोंटी और उसकी पत्नी हिमानी निवासीगण खुशालपुर नगीना जिला बिजनौर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।