हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक दुकान में घुसकर बाइक सवार युवकों ने व्यापारी को पीट कर घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, हिमांशु निवासी रावली महदूद सिडकुल ने शिकायत दी। बताया कि 29 जनवरी की शाम रावली महदूद स्थित अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। तभी मोटरसाइकिलों पर छह-सात युवक पहुंचे। सभी दुकान में घुस गए और उसके चाचा अक्षय कुमार पर धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया। फिर उसके घर में घुसकर माता व चाची के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
आरोप है कि नशे में पहुंचे युवकों ने कार में भी तोड़फोड़ कर दी। तीन युवकों ने उन्होंने पहचान लिया, जिसमें नितिन व रजनीश निवासी रावली महदूद व सुमित था। आरोपी हत्या की धमकी देते हुए भाग निकले। इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। उसके चाचा के सिर में आठ टांके आए। उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।