फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र में हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि ऋतुराज (30) पुत्र अनिल कुमार गुप्ता, निवासी सुभाष नगर, पर्वतिया टोला, थाना मुस्सफिल, पोस्ट बेलबाग, बंगाली कॉलोनी, बेतिया बिहार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद में प्रशिक्षण पर था। बुधवार रात जया मैक्सवेल अस्पताल के सामने अज्ञात वाहन चालक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।घटना के बाद राहगीरों की मदद से घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के संबंध में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें