हरिद्वार। भोजपुरी समाज कल्याण समिति से बृहस्पतिवार को समुदाय केंद्र सेक्टर चार में बैठक की। इसमें भोजपुरी समाज के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। समिति के संरक्षक पूर्व विधायक व एमएलसी रामयश सिंह ने उत्तराखंड सरकार से छठ पर्व पर 27 अक्तूबर को अवकाश करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि डूबते सूर्य को अर्घ्य 27 अक्तूबर की संध्या को और दूसरे दिन भोर में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा पूरी की जाएगी। छठ पूजा के उपलक्ष में अन्य राज्यों की भांति सरकार अवकाश घोषित करे। इसके लिए एक ज्ञापन भी प्रेषित किया। बैठक में बीके राय, विकास सिंह, मनोज माझी, मारकंडेय सिंह, सुशील त्रिपाठी, बीजी शुक्ला, अनीश कुमार, तरुण शुक्ला, उमेश पाठक, अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे।