फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेल कर्मियों ने काले झंडे दिखाकर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
भेल प्रबंधन के खिलाफ काले झड़े दिखाकर प्रदर्शन करते भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन और बीएसएसयू के आह्वान पर लंबित मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने बुधवार को हीप मेन गेट पर काले झंडे के साथ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने कहा कि दीपावली के लिए कुछ दिन बाकी हैं। लेकिन भेल कॉरपोरेट प्रबंधन ने अभी तक जेसीएम की घोषणा नहीं की है। भेल कॉरपोरेट प्रबंधन द्वारा ज्वाइंट कमेटी की मीटिंग नहीं बुलाई है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। यूनियन महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता ने कहा कि यूनियन द्वारा निरंतर प्रबंधन से श्रमिकों के दो वर्षों के पीपीपी और एसआईपी बोनस की मांग की जा रही है, लेकिन प्रबंधन कुंभकरण नींद सोया है। उन्होंने कहा कि यूनियन के चुनाव तत्काल कराए जाएं और श्रमिकों के एक करोड़ का ग्रुप टर्म इंश्योरेंस प्लान लागू किया जाए। मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को उसकी योग्यतानुसार स्थायी नौकरी दी जाए।
वक्ताओं ने कहा कि पांचवें फेस का शीघ्र समाधान कर कर्मचारियों को प्लांट एवं सोसाइटीनुमा फ्लैट आवंटित किए जाए। संविदा श्रमिकों को सुचारु रूप से आठ माह का रोजगार दिया और दीपावली से पहले बोनस दिया जाए। विरोध प्रदर्शन करने वालों में जसविंदर सिंह, संजीव बाली, दीपक कुमार प्रजापति, शेखर, मनोज कुमार धीमान, अरविंद अधिकारी, नितिन सिंघल, राजेश गर्ग, ओम कृष्ण निगम, गुलजार अहमद, आशीष, रवि दुबे, रविंद्र, मुनेश उपाध्याय, मनदीप चहल, मुदित तायल, कमल किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें