फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेल इंजीनियर ने पत्नी-बेटे को ठुकराया

Sat, 04 Feb 2017 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भेल के एक इंजीनियर ने अपनी पत्नी और दो साल के मासूम बेटे को अपनाने से इंकार कर डाला। दर-दर की ठोकर खा रही महिला और उसके बेटे के लिए अब पुलिस ही सुरक्षित छत ढूंढने में जुटी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को भेल क्षेत्र में पुलिस को लावारिस अवस्था में घूमते हुए एक महिला और उसका दो साल का बेटा मिला। पुलिस उसे कोतवाली ले आई। महिला से पूछताछ में बताया कि उसकी दिमागी स्थिति ठीक नहीं है। हालांकि, महिला ने अपना नाम शताब्दी चक्रवर्ती बताते हुए जानकारी दी कि उसका पति शांतन चक्रवती भेल में इंजीनियर है। पता चला कि महिला मूल रूप से अलीपुर कोलकाता की रहने वाली है और उसका सगा भाई ही उसे रेलवे स्टेशन ज्वालापुर पर छोड़कर गायब हो गया है। पुलिस ने खोजबीन कर उसके पति को ढूंढ निकाला। पति अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंचा। तब पता चला कि वर्ष 2013 में शादी हुई थी और फिर महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक न होने पर वर्ष 2015 में इंजीनियर पत्नी को कोलकाता छोड़ आया था। तब से महिला के मायके पक्ष के लोग उससे संपर्क कर शताब्दी को ले जाने की बात कह रहे थे, लेकिन वह राजी नहीं हुआ। पुलिस के कहने पर भी पति और उसकी मां ने महिला और उसके बच्चे को अपनाने से मना कर दिया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि भेलकर्मी पति के अपनाने से इंकार करने पर अब एसडीएम कोर्ट के आदेश के बाद ही मां-बेटे का भविष्य तय हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें