फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: भेल कर्मचारियों ने 35 हजार एसआईपी बोनस ठुकराया, निदेशक को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- 60 हजार रुपये एसआईपी बोनस मांग रहे हैं कर्मचारी
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। बीएचईएल हीप के सभी श्रम संगठनों ने बृहस्पतिवार को निदेशक मानव संसाधन को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन प्रबंधन की ओर से 28 अक्तूबर को जारी 35,000 रुपये के एसआईपी बोनस भुगतान प्रपत्र के विरोध में दिया गया। संगठनों ने इस प्रपत्र को बिना सहमति का और तदर्थ भुगतान का उल्लेख न होने के कारण खारिज कर दिया है।
बता दें कि बुधवार को भेल प्रबंधन के खिलाफ कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया था। श्रमिकों ने दिवाली से पहले एसआईपी भुगतान तय न होने और प्रबंधन के अड़ियल रवैये को लेकर पुतला दहन भी किया था। इससे पहले 27 अक्तूबर को प्रबंधन ने ऑनलाइन जेसीएम बैठक बुलाई थी। इस बैठक में प्रबंधन ने 35,000 रुपये एसआईपी का प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन

सभी संगठनों के नेताओं ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। उन्होंने न्यूनतम 60,000 रुपये के भुगतान की मांग की थी। इसके बावजूद, प्रबंधन ने 35,000 रुपये बोनस भुगतान का प्रपत्र जारी कर दिया। इसे सभी संगठनों ने एक सिरे से खारिज कर दिया है। श्रम संगठनों ने कहा कि प्रबंधन के इस व्यवहार से सभी श्रमिकों में गहरा रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि इसका असर उत्पादन पर पड़ेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी भेल प्रबंधन की होगी। संगठनों ने प्रबंधन से जल्द बैठक बुलाने की मांग की है।
विज्ञापन

-
प्रबंधन से तत्काल बैठक की अपील
श्रम संगठनों ने प्रबंधन से जल्द से जल्द बैठक बुलाने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि दिवाली से पूर्व 8 नवंबर तक एसआईपी भुगतान तय किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में विकास सिंह, रवि कश्यप, प्रशांत दीप गुप्ता, संदीप जोशी, अमित गोगना, संदीप चौधरी, नईम खान, इंद्रपाल शर्मा, विनीत चौहान, सचिन चौहान, अवधेश कुमार, राजकिशोर और राजकुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें