फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादराबाद, भगवानपुर ब्लाक में मतदान आज

Sun, 27 Dec 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज (रविवार) बहादराबाद और भगवानपुर ब्लॉक में वोट डाले जाएंगे। दोनों ब्लाकों के तीन लाख 73 हजार 677 मतदाता सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाल सकते हैं। लेकिन लाइनों में लगे मतदाता लाइन समाप्त होने तक वोट डाल सकेंगे। प्रशासन ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन

मतदान के लिए दोनों ब्लाक को छह जोन में बांटा गया है जबकि सेक्टर 61 बनाए गए हैं। 689 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 379 बूथ अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। संवेदनशील मतदान स्थलों की संख्या 227, सामान्य मतदान स्थलों की संख्या 83 है। जिला निर्वाचन अधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने बताया कि मतदान के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टी संबंधित बूथों के लिए मतदान सामग्री लेकर रवाना कर दी गई है। सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी प्रत्याशियों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

दोनों ब्लॉकों में किसके कितने पद
जिला पंचायत सदस्य     -20
ग्राम प्रधान               -125
बीडीसी                  - 80
सदस्य ग्राम पंचायत    -1559

दोनों ब्लॉकों में मतदाता
कुल मतदाता   -   3,73,677
पुरुष मतदाता  -   196841
महिला मतदाता   -176736

बहादराबाद ब्लॉक में 39 अतिसंवेदनशील बूथ, 35 संवेदनशील और 345 सामान्य बूथ चिह्नित।

बहादराबाद ब्लाक में कुल 228 पद
बहादराबाद ब्लाक में आज कुल 228 पदों के लिए चुनाव हो रहा है। 72 ग्राम पंचायतों में प्रधान के 501, क्षेत्र पंचायत सदस्य के  40 पदों पर 466 और ग्राम पंचायत सदस्यों के 890 पदों पर 1805 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिला पंचायत की 12 सीटों के लिए 149 प्रत्याशी मैदान में हैं। बहादराबाद ब्लॉक में कुल 2,36000 मतदाता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी और एसएसपी ने निरीक्षण कर अधिकारियों को प्रभावी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रत्याशी को नोटिस
बहादराबाद। चुनाव अधिकारी ने जमालपुरकला से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के एक उम्मीदवार को चुनाव में निर्वाचन व्यय लेखा में अधिक खर्च करने के संबंध में नोटिस जारी किया है। चुनाव अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया की क्षेत्र पंचायत सदस्य को दो दिन के अंदर जमालपुर कला से क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशी पंकज गुप्ता को नोटिस जारी किया है। जबकि इसके लिए 25 हजार रुपये तक का खर्च किया जाना है। जांच टीम ने अधिक खर्च का विवरण जांच में पाया गया है। जिसके लिए दो दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें