फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाता खोलने का सर्वोत्तम मुहूर्त आज

Thu, 27 Oct 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धनतेरस का पर्व कन्या के चंद्रमा में पड़ रहा है। इंद्र योग और कन्या के चंद्रमा पड़ने से चांदी, तांबे की खरीद बेहद शुभ मानी गई है। दोपहर 12 बजे से रात्रि आठ बजे तक पीतल, तांबे और चांदी के पात्र खरीदने का मुहूर्त है।

ज्योतिषाचार्य डा. प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि इस दिन सांयकाल 6:25 बजे से 8:20 बजे तक प्रदोषकाल पड़ रहा है। इस काल में आटे का चौमुखा दिया सरसों का तेल भरकर जलाया जाता है। इस दीपक को घर के द्वार पर रख दिय जाए तो घर में पूरे वर्ष अकाल मृत्यु नहीं होती। यह दीपक मृत्यु के देवता यम के लिए जलता है।
विज्ञापन


दीपक जलाने का एक मंत्र भी है। जलाने से पूर्व यदि- ‘ऊं मृत्युनां पाशदंडाश्या कालेन श्यामया सह त्रयोदश्यां दीपदाना सूर्यज: प्रीयतां मम्‘ का पाठ करें तो यमराज प्रसन्न होते हैं। इसी दिन औषधियों के जनक धनवंतरि का जन्मदिन भी मनाया जाता है।
विज्ञापन

डा. मिश्रपुरी के अनुसार किसी भी साध्य अथवा असाध्य रोग को समाप्त करने के लिए यदि धनतेरस के दिन औषधि प्रारंभ की जाए तो लाभ निश्चित है। इसी दिन पंचमुखी हनुमान की उपासना तंत्र शास्त्र में बताई गई है। यदि धन संचय का शुभारंभ करना है तो इस दिन बैंक में खाता खोलें। लंबे समय के लिए धन का निवेश भी इस दिन करना चाहिए। धनतेरस का दिन सर्वाग्रही योग उत्पन्न करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें