फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने दस बिंदुओं पर जारी किया पार्टी घोषणा पत्र सारांश

विज्ञापन
सिडकुल स्थित होटल में पत्रकारों से वार्ता करते सीएम अरविंद केजरीवाल । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के घोषणा पत्र के दस प्रमुख बिंदुओं का सारांश जारी किया। विस्तृत घोषणापत्र आगामी दो दिनों में कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) जारी करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि आप ने दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त कर शिक्षा-चिकित्सा और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं। उत्तराखंड में भी दिल्ली मॉडल लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता वोट देने से पहले दिल्ली में रहने वाले अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार से फोन कर विकास के बारे में पूछ सकते हैं। यदि कोई कहे कि दिल्ली में कुछ नहीं बदला तो आप को वोट न दें।
विज्ञापन

तीन दिवसीय हरिद्वार दौरे पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तराखंड राज्य को बने 21 साल हो गए हैं। 10 साल कांग्रेस और 11 साल भाजपा ने राज किया। 21 वर्षों में कुछ नहीं बदला। प्रदेश की दुर्दशा के दोनों दल जिम्मेदार हैं। यहां भ्रष्टाचार सबसे बड़ा नासूर है। भाजपा और कांग्रेस सबने लूटा है। अब पांच साल जनता फिर इनमें किसी भी पार्टी को मौका दे देगी तो कुछ बदलने वाला नहीं है। अगले चुनाव में यही मुद्दे और नारे होंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार ने सात साल में विकास किया है। स्कूल और अस्पताल बनाए हैं। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के घोषणा पत्र के प्रमुख दस बिंदुओं का जिक्र किया। कहा कि उत्तराखंड में केवल आप ही भ्रष्टाचार खत्म कर सकती है। आम आदमी पार्टी को करना आता है। दिल्ली में कर दिखाया है।
दिल्ली के लोगों के काम अब घर में होते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बिजली बनती है। बावजूद इसके यहां बिजली के कट लगते हैं। उन्होंने कहा कि हम जनता को 24 घंटे बिजली देंगे। प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। दिल्ली में 10 लाख लोगों को रोजगार दिया है। हमें रोजगार सृजित करना आता है। उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। भाई-भतीजावाद खत्म कर सबको बराबर अवसर देंगे। निजी सेक्टर में नौकरी देंगे। जब तक नौकरी नहीं लगती है पांच हजार हजार रुपये भत्ता देंगे। केजरीवाल ने कहा कि 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला के बैंक खाते में पैसा डाला जाएगा। स्कूल और अच्छे अस्पताल बनाएंगे। हर बीमारी का मुफ्त और अच्छा इलाज होगा। सड़कों के निर्माण के बाद उसकी गुणवत्ता की गारंटी सुनिश्चित कराएंगे। उत्तराखंड को हिंदुओं की अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। धार्मिक पर्यटन से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। बुजुर्गों के लिए सीएम तीर्थ योजना लागू करेंगे। हिंदुओं को अयोध्या तो मुस्लिमों को अजमेर शरीफ के दर्शन कराएंगे। सिखों को करतारपुर साहिब दर्शन कराएंगे। दस दौरान गंगोत्री विधानसभा के प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें