फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में सेंधमारी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की ज्वालापुर शाखा के रोशनदान को तोड़कर मॉडम, राउटर चोरी करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी के मुताबिक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के शाखा प्रबंधक विपुल ने 12 दिसंबर को शिकायत देकर बताया था कि चोरों ने सार्वजनिक अवकाश की रात को बैंक शाखा का रोशनदान तोड़कर बैंक से मॉडम, राउटर चोरी कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की। जिसके बाद सामने आया कि घटना के समय एक काले रंग की ऑल्टो कार घटनास्थल के आसपास दिखाई दी है।
सोमवार को पुलिस ने मुखबिर ने सूचना दी कि जिस काले रंग की कार से बैंक में चोरी की गई है। उसी कार में कुछ लोग फिर से क्षेत्र से घूम रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर रेगुलेटर पुल के पास से दो युवकों को पकड़ गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अजीम निवासी दक्षिण चमरियान मोहल्ला वार्ड नंबर 12 पुरकाजी व शेरखान निवासी गांव भौज्जाहेडी पुरकाजी है मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश बताया। आरोपियों के पास से पुलिस को एक तमंचा भी बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने रोशनदान तोड़कर स्ट्रांग रूम में घुसकर उसे तोड़ने का प्रयास किया था। मगर सफल नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन

डीवीआर समझकर ले गए थे इंटरनेट राउटर
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि तोड़फोड़ में नाकाम रहने के बाद वह डीवीआर समझकर इंटरनेट के राउटर को अपने साथ ले गए थे। ताकि सीसीटीवी कैमरे में उनकी फोटो न आए सके। घटना में उनका तीसर साथी ललित निवासी बुलंदशहर भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें