फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के दफ्तर पर बजरंग दल कर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। देवपुरा स्थित भाजपा के कार्यालय भवन में अब बजरंग दल का जिला कार्यालय खोल दिया गया है। बजरंग दल के नेताओं का दावा है कि भाजपा नेतृत्व ने उन्हें यह भवन दिया है, जबकि नगर निगम को इस पर आपत्ति है। नगर निगम ने कार्यालय भाजपा के नाम आवंटित किया था। भाजपा को किसी और को कार्यालय देने के बजाय संपत्ति की चाबी नगर निगम में जमा करानी चाहिए।
विज्ञापन

1995 में पालिकाध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा ने देवपुरा में स्थित नगर निगम के एक भवन को भाजपा को आवंटित किया था। तब से भाजपा का जिला कार्यालय यहीं चल रहा था। अब भाजपा ने अपना नया जिला कार्यालय जगजीतपुर में बना लिया है। पिछले दिनों कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया था। देवपुरा स्थित भवन खाली पड़ा था। मंगलवार को कार्यालय के बाहर बजरंग दल ने अपना बोर्ड लगा दिया।
बजरंग दल के जिला संयोजक नवीन तेश्वर का कहना है कि भाजपा नेतृत्व की सहमति से ही उन्होंने वहां कार्यालय खोला है। अब संगठन की गतिविधियां यहीं से संचालित की जाएंगी। उधर मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि जिस भवन में भाजपा का कार्यालय चल रहा था वह नगर निगम की संपत्ति है। भाजपा नेतृत्व को चाहिए वह खाली हुए भवन की चाबी नगर निगम में जमा कराएं। भाजपा नेताओं को यह कार्यालय किसी और को देने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल से कार्यालय खाला कराया जाएगा। इसके लिए विधिक राय ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें