फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वारः सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में जिला पंचायत अध्यक्ष ने ली शपथ 

Tue, 24 Dec 2019 10:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • डीएम के शपथ दिलाते ही चले गए सीएम, संपन्न हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल मुख्यमंत्री व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि पूरी निष्पक्षता और भेदभाव के बिना सभी जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह जिला पंचायत कार्यालय के परिसर में बनाए गए पंडाल में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री के मंच पर आने के तुरंत बाद जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण होते ही मुख्यमंत्री देहरादून के लिए रवाना हो गए और कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस दौरान खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल, रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा, रुड़की के मेयर गौरव गोयल, लक्सर के पालिकाध्यक्ष अमरीष गर्ग, भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता मयंक गुप्ता, जिला प्रभारी विनय रोहेला, वरिष्ठ नेता सुशील चौहान समेत बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अपर मुख्य अधिकारी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें