मंगलौर क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मंगलवार की देर रात सीएचसी के बाहर 108 में ही बच्ची को जन्म दिया। दीपावली के दिन कन्या पाकर मां-बाप फूले नहीं समां रहे हैं।
पिता का कहना है कि यह उनके लिए सौभाग्य है और चूंकि बच्ची दीपावली के दिन आई है इसलिए उसे लक्ष्मी स्वरूप् मानते हुए उसका नाम भी लक्ष्मी ही रखेंगे।
मंगलौर क्षेत्र के हरजौली जट निवासी रमेश की पत्नी गुड़िया गर्भवती थी। मंगलवार की देर रात अचानक उसे प्रसव पीड़ा होेने लगी। तब परिजनाें ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस उसे मंगलौर सीएचसी पर ले आई। लेकिन महिला की तबियत ज्यादा खराब थी और एंबुलेंस सीएचसी के भीतर तक नहीं जा रही थी। इसलिए स्टाफ नर्स शहनाज और रूथ पाल ने एंबुलेंस में ही डिलीवरी कराई।