हरिद्वार। बीएचईएल में श्रम संहिताओं पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा स्टैंडिंग कॉन्फ्रेंस ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (स्कोप) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हरिद्वार के अलावा ऋषिकेश और रुड़की के विभिन्न संगठनों से लगभग 150 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें विषय विशेषज्ञों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से श्रम संहिताओं के प्रमुख प्रावधानों पर जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में हरिद्वार, ऋषिकेश और रुड़की के विभिन्न संगठनों से प्रतिनिधि शामिल हुए। बीएचईएल के अलावा टीएचडीसी, आईओसीएल, हीरो ग्रुप, एचयूएल, आईटीसी के प्रतिनिधि भी थे। महिंद्रा एंड महिंद्रा सहित अन्य कई संगठनों ने भी इसमें हिस्सा लिया। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के उप सचिव गोविंद राम, उप श्रम आयुक्त उमेश चंद राय, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त उदित शाह, सहायक कल्याण आयुक्त धर्मेंद्र कुमार, निदेशक (खान सुरक्षा) वेनकाना बनोथु, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुमति शर्मा आदि ने प्रतिभागियों को सीधे संवाद कर उन्हें जानकारी दी। संवाद