फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: बहादराबाद टोल प्लाजा पर नशे में कार चलाना पड़ा भारी, चालक समेत चार पर पुलिस ने की कार्रवाई

Sat, 03 Oct 2026 07:23 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद (हरिद्वार)

सार

बहादराबाद में हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को एक कार में सवार लोगों के नशे में होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने कार चालक और उसके साथ बैठे तीन अन्य लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में कार्रवाई की।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादराबाद टोल प्लाजा के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नशे की हालत में कार सवार चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इनमें कार चालक का नशे की हालत में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं में चालान किया गया, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोगों का पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालान किया गया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर पुलिस टीम बहादराबाद टोल प्लाजा के पास हाईवे पर संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। 112 पर सूचना मिली कि दिल्ली से हरिद्वार की ओर आ रही कार में सवार लोग नशे की हालत में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार को रोककर चालक और उसमें सवार अन्य लोगों की जांच की।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...UK Top News: एसआईआर के बाद बदली वोटर लिस्ट, जाम में फंसा लॉन्ग वीकेंड, केदारनाथ में बढ़ा आक्रोश; पढ़ें अपडेट
विज्ञापन


सीओ संजय चौहान ने बताया कि कार चालक उत्तम सिंह निवासी अल्मोड़ा के खिलाफ नशे की हालत में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की गई। वहीं, कार में सवार जसवंत सिंह, विशाल कुमार गणेश और संदीप चौहान निवासीगण दिल्ली का पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालान किया गया और कार सीज कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें