फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: महिला के खाली पड़े भूखंडों पर कब्जे का प्रयास, हत्या की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के प्लॉटों पर अवैध कब्जा करने की नीयत से दीवार बनाने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हत्या की धमकी दी। इस मामले में पीड़िता ने आठ लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुसर्रत जहां पत्नी मुस्तकीम निवासी मोहल्ला तपोवन नगर पांडेवाला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके बाबर कॉलोनी पांवधोई में दो प्लॉट हैं। प्लॉटों पर कुछ लोग अवैध कब्जा करना चाहते हैं। आरोप लगाया कि तीन सितंबर को सभी लोग उनके प्लॉटों पर अवैध कब्जा करने के लिए पहुंचे। दोनों प्लॉट पर दीवार बनवाने का काम करना शुरू कर दिया। जब इसका पता चला तो मौके पर पहुंच कर दीवार बनाने से मना किया। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए हत्या की धमकी दी। उसके बाद सभी वहां से निकल गए।
आरोप लगाया कि सभी लोग फर्जी कागज तैयार कर धोखाधड़ी से प्लॉटों पर अवैध रूप से कब्जा करना चाहते हैं। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें