फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नशा मुक्ति वाहिनी ने पुलिस संग तोड़ीं कच्ची शराब की भट्ठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नशा मुक्ति वाहिनी की ओर से पुलिस संग कच्ची शराब की भटि्ठयां तोड़ीं। मौके पर जाकर लाहन भी नष्ट करा दिया। कहा कि कच्ची शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ वाहिनी का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

वाहिनी की पदाधिकारियों को रायपुर दरेड़ा के लोगों ने सूचना दी कि गांव के आसपास जंगल में कच्ची शराब को बनाने का कार्य जोरों पर किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर नशा मुक्ति वाहिनी की टीम बताए गए स्थान पर पहुंची। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। बताए गए स्थान पर भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण व लाहन मिला, जिसको समिति सदस्यों व पुलिस ने संयुक्त रूप से नष्ट किया।
समिति को गोविंदपुर वाजिदपुर से शिकायत मिली कि एक घर में भारी मात्रा में कच्ची शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है। नशा मुक्ति वाहिनी की टीम ने शांतरशाह चौकी पुलिस को अवगत कराया। नशा मुक्ति वाहिनी समिति व शांतरशाह चौकी पुलिस रात्रि करीब 10 बजे संयुक्त रूप से गोविंदपुर वाजिदपुर में बताए गए स्थान पर पहुंची, लेकिन, मौके पर कच्ची शराब की खेप नहीं मिली।
विज्ञापन

वाहिनी की ओर से अवैध कच्ची शराब की भट्ठियों को नष्ट कर दिया गया। इस मौके पर नशा मुक्ति वाहिनी सचिव उर्मिला, उपाध्यक्ष कांता, अमरावती, मिथलेश, त्रिमिलेश, भरती, रमेशी, बबली, इंद्रेश, ममता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें