जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद में जिला खेल महाकुंभ के तहत एथलेटिक्स व खो-खो की प्रतियोगिता हुईं। इसका उद्घाटन रानीपुर भेल विधायक आदेश चौहान की ओर से किया गया। उन्होंने कहा कि अगर मंजिल को साधकर खेला जाएगा तो एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।
अंडर-17 बालिका आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अंतिमा प्रथम, काजल सैनी, द्वितीय और कोमल तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-19 बालिका वर्ग में निकिता प्रथम, अंजली नौटियाल द्वितीय व अंजली तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-17 बालिका आयु वर्ग की 100 मीटर फर्राटा रेस में हिमानी प्रथम, खुशी द्वितीय व पूनम ने जनपद में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ियों को विधायक की ओर से मेडल, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बालक वर्ग में आयोजित अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल बहादराबाद व रुड़की के बीच रहा। जिसमें विकासखंड रुड़की की टीम ने जीत दर्ज करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल विकासखंड खानपुर व लक्सर के मध्य हुआ। विकासखंड लक्सर की टीम ने जीत दर्ज की। बुधवार को फाइनल मैच होगा।
इस मौके पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चंद्र पांडेय, योगेश चौहान, प्रमोद पाल, रावली महदूद, दीपक नौटियाल, मुकेश कुमार भट्ट, जितेंद्र कुमार, पूनम मिश्रा, योगेश्वर चौहान, विनोद प्रसाद मिश्रा आदि मौजूद रहे।