फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फ्लोरल प्रिंट, बनारसी सिल्क साड़ियां बनीं आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- बाजारों में करवाचौथ की रौनक, कपड़ों की खरीदारी हुई शुरू
- ज्वालापुर और मध्य हरिद्वार में कपड़े की दुकानों पर बढ़ी डिमांड
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। करवाचौथ को लेकर धर्मनगरी के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। नवरात्र के साथ ही महिलाओं ने त्योहार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कपड़ों की दुकानों पर साड़ियां और डिजाइनर सूट पसंद करने के लिए महिलाएं पहुंच रही हैं। बाजार में लाल रंग के परिधानों के साथ पीले, हरे और गुलाबी रंग की साड़ियों की भी मांग है। दुकानदारों को उम्मीद है कि करवाचौथ नजदीक आने के साथ खरीदारी में और तेजी आएगी।
करवाचौथ का त्योहार इस बार 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इससे पहले ही शहर के ज्वालापुर, रानीपुर मोड़ और मध्य हरिद्वार के बाजारों में महिलाएं अपनी पसंद के परिधान तलाश रही हैं। इस बार फ्लोरल प्रिंट के सूट, बनारसी सिल्क की साड़ियां और नए डिजाइन के पारंपरिक परिधान आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। महिलाएं त्योहार पर पहनने के लिए पारंपरिक रंगों के साथ नए डिजाइन भी पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़ा कारोबारी रवि धींगड़ा ने बताया कि करवाचौथ से करीब 10 से 15 दिन पहले खरीदारी शुरू हो जाती है। इस बार कई तरह की साड़ियों को लेकर भी महिलाओं में रुचि दिखाई दे रही है। हैदर अली, विकास चौहान ने बताया कि बाजार में अलग-अलग रंगों और डिजाइन की साड़ियां उपलब्ध हैं। बाजार में अलग-अलग दामों में साड़ियां उपलब्ध हैं। त्योहार के अंतिम दिनों में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें